एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:21

तमिलनाडु चुनावः लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

चेन्नई, 30 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु में दलित संगठन विदुथलाई चिरुथाईगल कात्ची (वीसीके) के संस्थापक और चिदंबरम से लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन ने घोषणा की है कि 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में वह खुद मैदान में उतरेंगे। श्री थिरुमावलवन कट्टुमनारकोइल विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोकेंगे। वह इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले तीसरे मौजूदा सांसद हैं। उनसे पहले पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के राज्यसभा सदस्य सी. वी. षणमुगम (मयलम सीट) और पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व लोकसभा सांसद वी. वैथिलिंगम (थट्टनचावडी सीट) मैदान में उतर चुके हैं। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तमिलनाडु चुनाव सांसद उम्मीदवार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/03/26 00:00
पिछला अपडेट
30/03/26 00:00
स्थान
India