एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:23

तमिलनाडु : विपक्षी पार्टियों ने किया विजय की परिसीमन बैठक का बॉयकॉट

चेन्नई, 08 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम, (द्रमुक) अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा उनके मौजूदा सहयोगी दलों ने प्रस्तावित परिसीमन पर सत्तारूढ़ तमिल वेट्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के मुख्यमंत्री विजय द्वारा शनिवार को बुलायी गयी सर्वदलीय सांसद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन दलों ने इसके बजाय मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से महत्वपूर्ण कावेरी मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने और पहले इस विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अचानक सांसदों की बैठक बुलाना जनता का ध्यान कावेरी मुद्दे से भटकाने का प्रयास है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तमिलनाडु परिसीमन बैठक बहिष्कार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 07:30
पिछला अपडेट
08/08/26 07:30
स्थान
India