एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:55

तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति मामले में आबकारी अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

निजामाबाद, 23 जून (वार्ता) तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के बाद निजामाबाद के मद्यनिषेध एवं आबकारी अधीक्षक के मल्ला रेड्डी कार्यालय और आवासों पर मंगलवार को एक साथ छापेमारी की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की विशेष टीमों ने निजामाबाद के सुभाष नगर स्थित आबकारी अधीक्षक कार्यालय और प्रगति नगर स्थित उनके आवास पर तलाशी ली। इसके साथ ही हैदराबाद स्थित उनके आवास पर भी छापेमारी की गयी। तलाशी के दौरान, एसीबी के अधिकारियों ने कथित तौर पर आबकारी विभाग के कार्यालय से कई दस्तावेज जब्त किये…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना एसीबी छापेमारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/06/26 12:45
पिछला अपडेट
23/06/26 12:45
स्थान
India