एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:06

तेलंगाना जेल के 78 कैदियों ने मुक्त विद्यालय के ज़रिए एसएससी परीक्षा पास की, सज़ा में मिली विशेष छूट

हैदराबाद, 12 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना की जेलों में बंद 78 कैदियों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) का माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र (एसएससी) हासिल कर लिया है। कारावास एवं सुधार सुविधाओं की महानिदेशक डॉ सौम्य मिश्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी। डॉ मिश्रा ने बताया कि यह राज्य में कैदियों की पहली ऐसी सफलता है। तेलंगाना जेल विभाग और एनआईओएस के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत 108 कैदियों ने माध्यमिक शिक्षा के लिए नामांकन करवाया था। उत्तीर्ण होने वाले कैदियों में 56 चेरलपल्ली सेंट्रल जेल से, 15 निज़ामाबाद सेंट्रल जेल से और सात हैदराबाद महिला कारागार से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना कैदी शिक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/08/26 14:27
पिछला अपडेट
12/08/26 14:27
स्थान
India