एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:01

तेलंगाना में राव बीसी कल्याण विभाग के सलाहकार, शिवधर सुरक्षा सलाहकार नियुक्त

हैदराबाद, 30 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव को राज्य सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है और उन्हें मंत्री का दर्जा दिया गया है।
श्री राव को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सलाह देने का काम सौंपा गया है। इसी क्रम में सरकार ने श्री शिवधर रेड्डी को राज्य का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। वह आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद
से सेवानिवृत हो रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी किये गये, जो राज्य प्रशासन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल को दर्शाता है।
संतोष.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना राव नियुक्ति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/04/26 00:00
पिछला अपडेट
30/04/26 00:00
स्थान
India