एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:56

अलमपुर के जोगुलांबा मंदिर में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने की विशेष पूजा-अर्चना

जोगुलांबा गद्वाल, 31 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को जोगुलांबा गद्वाल जिले के अलमपुर में ऐतिहासिक जोगुलांबा देवी और बाल ब्रह्मेश्वर स्वामी मंदिरों के दर्शन कर वहां विशेष पूजा-अर्चना की। 'दक्षिण काशी' के नाम से मशहूर अलमपुर 18 शक्तिपीठों में से एक माता जोगुलांबा और स्वयंभू बाल ब्रह्मेश्वर स्वामी का धाम है। अलमपुर पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का 'पूर्ण कुंभ' के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये गये। पुजारियों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना रेड्डी पूजा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 05:19
पिछला अपडेट
31/08/26 05:19
स्थान
India