एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:45

तेलंगाना में डिजिटल अरेस्ट ठगी के 85.20 लाख रुपये साइबर ब्यूरो ने बचाये

हैदराबाद, 26 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर ठगी के मामले में 85 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से ठगे गये 85.20 लाख रुपये की पूरी रकम सुरक्षित कर ली है। नरेडमेट निवासी पीड़ित से 21 अगस्त को एक जालसाज ने संपर्क किया था। उसने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अधिकारी बताते हुए कहा कि पीड़ित के आधार विवरण का दुरुपयोग कर कर्नाटक और केरल में बैंक खाते खोले गये हैं और उनमें करीब 2.50 करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं। वीडियो कॉल के दौरान पुलिस और एनआईए जैसी वर्दी में नजर आए जालसाज…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना साइबर ठग वसूली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/08/26 12:06
पिछला अपडेट
26/08/26 12:06
स्थान
India