एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:10

त्रिपुरा-बंगलादेश सीमा पर गोलीबारी में एक बंगलादेशी की मौत

अगरतला, 09 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा के ऊनाकोटी जिले के कैलाशहर के मगुंरुली इलाके में भारत-बंगलादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बिएसएफ) के जवानों की गोली से एक बंगलादेशी नागरिक की मौत हो गई। यह घटना सीमा के गेट नंबर 47 के पास हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार की इस घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद बीएसएफ ने इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी है और स्थानीय निवासियों के साथ संपर्क साध रही है। मृतक की पहचान बंगलादेश के दश्तेकी क्षेत्र के निवासी 30 वर्षीय तारा मिया के रूप में की गई है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
त्रिपुरा बंगलादेश सीमा गोलीबारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/08/26 08:31
पिछला अपडेट
09/08/26 08:31
स्थान
India