एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:09

कर्नाटक हाईकोर्ट से विनय कुलकर्णी को मिली राहत

बेंगलुरु, 31 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय कुलकर्णी को शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली। उच्च न्यायालय ने वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़र की हत्या के मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी तथा उनकी आपराधिक अपील के अंतिम निपटारे तक आजीवन कारावास की सजा भी निलंबित कर दी। न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विशेष अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को निलंबित करते हुए विनय कुलकर्णी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, उच्च न्यायालय ने उनकी अपील पर अंतिम फैसला…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय कुलकर्णी राहत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/07/26 08:39
पिछला अपडेट
31/07/26 08:39
स्थान
India