एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:49

पुड्डुचेरी विधानसभा का सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

पुड्डुचेरी, 20 मई (वार्ता) पुड्डुचेरी की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार को शुरू हुआ, जिसमें प्रोटेम स्पीकर ए अनबझागन ने नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने केंद्रशासित प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी है और पार्टी संस्थापक एवं अध्यक्ष एन रंगास्वामी ने 13 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ए नमसिवायम तथा एनआर कांग्रेस के मल्लाडी कृष्णा राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में श्री रंगास्वामी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पुड्डुचेरी विधानसभा सत्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 12:42
पिछला अपडेट
20/05/26 12:42
स्थान
India