एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:32

मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 17 मार्च (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग उग्रवादी समूहों से जुड़े पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को इन सभी को तेंगनोपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र में पकड़ा गया।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने तेंगनोपाल जिले के माछी-थाना के अंतर्गत बोलजांग पहाड़ी श्रृंखला के सामान्य क्षेत्र से आठ आईईडी, पिस्तौल और अन्य सामान बरामद किए। बरामद किए गए आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया।

भारत, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मणिपुर उग्रवादी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/03/26 00:00
पिछला अपडेट
17/03/26 00:00
स्थान
India