एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:19

मेघालय के वकीलों का प्रदर्शन तेज, महाधिवक्ता अमित कुमार को हटाने की मांग

शिलांग, 27 अगस्त (वार्ता) मेघालय के महाधिवक्ता अमित कुमार के कानूनी बिरादरी के खिलाफ कथित बयानबाजी और राज्य के कानूनी मामलों के संचालन से जुड़े मुद्दों को लेकर शिलांग में वकीलों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। मेघालय उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन और शिलांग जिला अदालत बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मेघालय उच्च न्यायालय से सचिवालय तक मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महाधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर बार एसोसिएशनों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बंद करने और स्थानीय मामलों के लिए बाहरी वकीलों को नियुक्त करने का विरोध दर्ज था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मेघालय महाधिवक्ता हटाओ आंदोलन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 16:50
पिछला अपडेट
27/08/26 16:50
स्थान
India