एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:34

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 17 अगस्त को सीयूटीएन के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

चेन्नई, 06 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 17 अगस्त को तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूटीएन) के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

सीयूटीएन के रजिस्ट्रार प्रो. आर. तिरुमुरुगन ने कहा, "सीयूटीएन को यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 17 अगस्त 2026 को होने वाले 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की सहर्ष सहमति दे दी है।"

उपराष्ट्रपति इस भव्य समारोह के दौरान दीक्षांत भाषण देंगे और पास होने वाले छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।

पंकज उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन तमिलनाडु दीक्षांत समारोह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 08:09
पिछला अपडेट
06/08/26 08:09
स्थान
India