एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:48

विभिन्न मांगों के समर्थन में ओएलएफ के अराजपत्रित अधिकारियों का लंच बायकॉट

देहरादून 01 जुलाई (वार्ता ) उत्तराखंड के देहरादून स्थित ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (ओएलएफ) में कार्यरत अराजपत्रित अधिकारियों ने बुधवार को अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय लंच बायकॉट किया। इस दौरान कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समयबद्ध एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विभिन्न मांगों के समर्थन में ओएलएफ के अराजपत्रित अधिकारियों का लंच बायकॉट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/07/26 17:03
पिछला अपडेट
01/07/26 17:03
स्थान
India