एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:18

अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री थोप्पू वेंकटचलम ने द्रमुक छोड़ी

चेन्नई, 31 अगस्त (वार्ता) पूर्व मंत्री थोप्पू एन. वेंकटचलम ने हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान और पार्टी के जिला संयोजक के रूप में काम करने के दौरान हुए कड़वे अनुभवों का हवाला देते हुए सोमवार को द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कझगम) से इस्तीफा दे दिया। श्री वेंकटचलम ने द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को अपना इस्तीफा भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों को छोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने द्रमुक के इरोड मध्य जिला प्रभारी के रूप में कार्य किया था और हाल के चुनावों में पेरुंदुरई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
वेंकटचलम द्रमुक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 13:40
पिछला अपडेट
31/08/26 13:40
स्थान
India