एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:15

सतपुली-मल्ली में भू-धंसाव, राष्ट्रीय राजमार्ग-534 तेरह घंटे रहेगा बंद

पौड़ी, 30 जून, (वार्ता) उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व में एनएच-119) पर गुमखाल-सतपुली के बीच चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान सतपुली मल्ली क्षेत्र में हुए भू-धंसाव के चलते मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा की योजना पूर्व निर्धारित करने की अपील की है। लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के अनुसार सतपुली मल्ली स्थित सड़क चौड़ीकरण के बाद पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में बड़े-बड़े बोल्डर असुरक्षित स्थिति में लटक गए हैं। यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सतपुली मल्ली में भू धंसाव राष्ट्रीय राजमार्ग 534 तेरह घंटे रहेगा बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 10:03
पिछला अपडेट
30/06/26 10:03
स्थान
India