एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:10

हैदराबाद की कंपनी ने टीटीडी ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये किये दान

तिरुमाला, 05 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की एक प्रतिष्ठित कंपनी ने बुधवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये का दान दिया।

'ट्रिनिटी कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के दानदाताओं आर. सीताम रेड्डी, जी. कविता, त्रिनय रेड्डी और त्रिभुवन रेड्डी ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के अंदर रंगनायकुल मंडप में टीटीडी के अपर कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में यह दान सौंपा है।

सं शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
76
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हैदराबाद कंपनी दान टीटीडी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 17:07
पिछला अपडेट
05/08/26 17:07
स्थान
India