एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:35

अफगानिस्तान में शरणार्थियों से भरा ट्रक के पलटने से 22 की मौत, 36 घायल

काबुल, 30 मई (वार्ता) अफगानिस्तान के लघमान प्रांत के सोरखाकन इलाके में अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी।
इस हादसे में 36 अन्य घायल हो गए।

नांगरहार के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रमुख, मौलवी अमीनउल्लाह शरीफ ने पज्वोक समाचार एजेंसी से कहा कि काबुल-जलालाबाद राजमार्ग पर लघमान प्रांत में एक प्रवासी वाहन के पलटने से महिलाओं एवं बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 लोग घायल हो गए।

अभय, मधुकांत

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अफगानिस्तान लीड दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/05/26 10:23
पिछला अपडेट
30/05/26 10:23
स्थान
India