एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:16

अमेरिका-जॉर्डन ने 45वें संयुक्त सैन्य आयोग में रक्षा सहयोग पर दिया जोर

अम्मान (जॉर्डन), 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका और जॉर्डन ने यहां 45वें अमेरिका-जॉर्डन सैन्य आयोग (जेएमसी) के दौरान अपनी दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने एवं सुरक्षा चुनौतियों पर विचार विमर्श करने का संकल्प लिया। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में यह बैठक अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उप-युद्ध मंत्री डैनियल ज़िमरमैन और जॉर्डन के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मेजर जनरल यूसफ अल हनैती की सह-अध्यक्षता में हुई। यह आयोग दोनों देशों के बीच में रक्षा नीतियों के संचालन के प्राथमिक मंच के तौर पर काम करता है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेरिका जॉर्डन रक्षा सहयोग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 10:41
पिछला अपडेट
18/07/26 10:41
स्थान
India