एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 07:14

स्पेसएक्स 2027 में एनवीडिया के एआई सुपरकंप्यूटर को अंतरिक्ष में भेजेगा

वॉशिंगटन, 14 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क का कहना है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल ही एनवीडिया वेरा रुबिन (एनवीएल72) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सुपरकंप्यूटर को अंतरिक्ष में भेजेगी।
श्री मस्क ने ''एक्स'' पर कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि स्पेसएक्स अगले साल अंतरिक्ष में एनवीडिया वीआर एनएलवी 72 एआई कंप्यूटर लॉन्च करेगी।"
मीडिया ने पहले श्री मस्क की अगली पीढ़ी के उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजनाओं के बारे में रिपोर्ट दी थी, जो कक्षीय आंकड़ा केन्द्र (ऑर्बिटल डेटा सेंटर) के तौर पर काम करेंगे।

जांगिड़ जितेन्द्र
वार्ता/स्पुतनिक

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेरिका सुपर कंप्यूटर स्पेसएक्स
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 05:23
पिछला अपडेट
14/09/26 05:23
स्थान
India