एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए, 24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

यरूशलेम, 17 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में लेबनानी शिया आंदोलन हिज़्बुल्लाह के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "पिछले 24 घंटों में, आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में सक्रिय जमीनी बलों के अभियानों का समर्थन करने के लिए हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के 380 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।"
आईडीएफ ने कहा कि हमलों में हिज़्बुल्लाह के सदस्यों, मुख्यालयों और लॉन्चरों को निशाना बनाया गया।
सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
इजरायल लेबनान कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/04/26 00:00
पिछला अपडेट
17/04/26 00:00
स्थान
India