एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:35

चीन के इनर मंगोलिया में फैक्टरी में विस्फोट से दो की मौत, 84 घायल

होह्हॉट, 19 जनवरी (वार्ता) उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गयी और 84 अन्य घायल हो गये। विस्फाेट के बाद आठ लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह विस्फोट रविवार अपराह्न तीन बजे पश्चिमी बाओतौ शहर में बाओगांग यूनाइटेड स्टील के एक प्लेट प्लांट में हुआ। बाओतौ के कार्यकारी उप महापौर लिन ली ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह हादसा 650 घन मीटर क्षमता वाले संतृप्त पानी और भाप से भरे गोलाकार टैंक के फटने के कारण हुआ।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
चीन फैक्टरी विस्फोट मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/01/26 00:00
पिछला अपडेट
19/01/26 00:00
स्थान
India