एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:04

पुतिन ने स्वाधीनता दिवस पर मुर्मु और मोदी को दी बधाई

मॉस्को, 15 अगस्त (स्पूतनिक) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। श्री पुतिन ने अपने बधाई संदेश में कहा, "प्रधानमंत्री जी, कृपया भारत के स्वतंत्रता दिवस पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।" रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना के अनुरूप सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस और भारत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के हित में द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार जारी रखेंगे। उप्रेती…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दिवस पुतिन मुर्मु मोदी बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/08/26 09:04
पिछला अपडेट
15/08/26 09:04
स्थान
India