एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:04

1994 के रवांडा नरसंहार के दोषी को नीदरलैंड की अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा

द हेग, 28 अगस्त (वार्ता) नीदरलैंड की एक निचली अदालत ने शुक्रवार को 1994 के रवांडा नरसंहार और युद्ध अपराधों के मामले में 67 वर्षीय यूजीन एन. को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यूजीन को एक स्टेडियम में शरण लेने वाले तुत्सी समुदाय के लगभग 3,000 लोगों की सामूहिक हत्या में शामिल होने का दोषी पाया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार डच अदालत के फैसले में कहा गया है कि अप्रैल 1994 में रवांडा के ब्यिज़ा स्थित स्टेडियम में हुतू समर्थकों की भीड़ को निर्देश दिए गए थे कि कोई भी तुत्सी नागरिक जीवित बचकर न निकल सके।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नीदरलैँड रवांडा नरसंहार दोषी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 11:51
पिछला अपडेट
28/08/26 11:51
स्थान
India