एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:58

मिशिगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल

वाशिंगटन,04 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सीबीएस न्यूज़ ने स्थानीय पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी शुक्रवार को दोपहर करीब 1:25 बजे मिशिगन के डियरबॉर्न में फेयरलेन टाउन सेंटर में हुई।

बाद में पुलिस ने बताया कि दो लोगों को डियरबॉर्न पुलिस विभाग ने हिरासत में लिया है। सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच चल रही है और जासूस गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मिशिगन के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी दो की मौत एक घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/07/26 03:32
पिछला अपडेट
04/07/26 03:32
स्थान
India