एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 09:18

यूक्रेन के शॉपिंग सेंटर पर रूस के हमले में पांच लोगों की मौत और 67 घायल

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

कीव, 11 सितंबर (वार्ता) यूक्रेन के निप्रोपेत्रोवस्क इलाके के पावलोहराद शहर में एक शॉपिंग मॉल पर रूसी ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 67 घायल हो गए।

यह जानकारी बीबीसी ने यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को दी। गृह मंत्री इवान विहिव्स्की ने कहा कि दिनदहाड़े हुए इस हमले में दुकानें और वाहन इसकी चपेट में आए। उन्होंने बताया कि यह हमला उस समय हुआ, "जब सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ थी।" यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में ज़ापोरिज़्ज़िया और सुमी शहरों में स्थित दो अन्य शॉपिंग मॉल भी रूसी हवाई हमलों का निशाना बने।

रूस ने बुधवार रात सोची शहर में यूक्रेन के समुद्री ड्रोन हमले की जानकारी दी, जिसमें 28 लोग घायल हुए थे साथ ही, यूक्रेन के हमलों में तीन और लोगों की मौत की भी खबर है। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा द्वारा जारी की गई तस्वीरों में पावलोहराद की एक सड़क पर धुएं के गुबार के बीच दमकलकर्मी जलते हुए वाहनों पर पानी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। टेलीग्राम पोस्ट में, क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि घायल हुए 67 लोगों में से आठ बच्चे शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्री जेलेंस्की ने अपने बयान में कहा, "रूसी सेना ने उन लोगों को मारने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जो शॉपिंग सेंटरों के पास खड़े थे।" यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने ड्रोन हमले को "दबाव बनाने की चाल" बताया। उन्होंने कहा, "रूस का मानना है कि आम नागरिकों पर लगातार हमले करके यूक्रेनियों को थकाया जा सकता है और यूक्रेन को झुकने पर मजबूर किया जा सकता है।" यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सुमी में एक मॉल पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। गुरुवार को सुमी में रूसी हवाई बमबारी में आठ लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

सप्ताहांत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भेजे दूतों ने मास्को में राष्ट्रपति पुतिन और कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत की लेकिन शांति स्थापित स्थापित करने की इस नई कोशिश से कोई ठोस नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
381
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
यूक्रेन रूसी हमला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 06:31
पिछला अपडेट
11/09/26 06:31
स्थान
India