एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:16

रूस के रियाज़ान में ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत, 12 घायल: गवर्नर

मॉस्को, 15 मई (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के रियाज़ान में ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। यहां के गवर्नर पावेल मालकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मालकोव ने टेलीग्राम पर कहा, "कीव सरकार द्वारा किए गए इस आतंकवादी हमले में रियाज़ान की दो बहुमंजिला आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। ड्रोन का मलबा एक औद्योगिक परिसर में भी गिरा। दुर्भाग्य से, इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी पीड़ितों को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान की गई।"
सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रूस ड्रोन हमला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/05/26 07:47
पिछला अपडेट
15/05/26 07:47
स्थान
India