एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 16:05

ज्ञानेश कुमार तीन दिवसीय भूटान दौरे पर

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार 14 से 16 सितंबर तक भूटान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

चुनाव आयोग की ओर से सोमवार को बताया गया कि श्री कुमार सोमवार को थिम्पू में भूटान के राजा से मुलाकात करेंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रियाओं में सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत और भूटान के निर्वाचन आयोगों के बीच लगातार जारी संवाद और सहयोग को इस यात्रा से नयी गति मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त 15 सितंबर को पारो स्थित जिग्मे सिंग्ये वांगचुक स्कूल ऑफ लॉ में आयोजित भूटान के राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह चुनाव प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। दौरे के अंतिम दिन 16 सितंबर को ज्ञानेश कुमार थिम्पू में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह भूटान के वरिष्ठ सिविल सेवकों के साथ भी संवाद करेंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, यह यात्रा चुनाव आयोग और भूटान चुनाव आयोग के बीच करीबी संस्थागत सहयोग को और मजबूत करेगी।

आजाद अशोक वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
200
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ज्ञानेश भूटान दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 12:18
पिछला अपडेट
14/09/26 12:18
स्थान
India