एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 16:06

प्रधानमंत्री के मानवीय पहलू पर आधारित पुस्तक 'मोदी कथा' का 17 सितंबर को होगा विमोचन

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) पत्रकार एवं लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्नवाल लिखित और प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित नयी पुस्तक 'मोदी कथा' का औपचारिक विमोचन 17 सितंबर को नयी दिल्ली में किया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पुस्तक का विमोचन करेंगे। जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के समवेत सभागार में शाम पांच बजे इस समारोह की अध्यक्षता आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय करेंगे।

यह पुस्तक लगभग 25 वर्षों की वास्तविक घटनाओं और संस्मरणों के जरिये प्रधानमंत्री के राजनीतिक पहलुओं से इतर उनके संवेदनशील और मानवीय पक्ष को सामने लाती है। लेखक का कहना है कि इनमें उल्लिखित कहानियां यह बताती हैं कि शासन केवल नीतियों और सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जमीनी स्तर पर लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं को समझना भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी पर श्री बर्नवाल की यह पांचवीं पुस्तक है। बर्नवाल न्यूज 18 इंडिया, एबीपी न्यूज, एनडीटीवी, जी न्यूज और डीडी न्यूज़ के साथ काम कर चुके हैं और उन्होंने अब तक 11 पुस्तकें लिखी हैं।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
192
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी कथा विमोचन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 07:40
पिछला अपडेट
14/09/26 07:40
स्थान
India