एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 14:15

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन संपन्न:मोदी ने सदस्य देशों से समूह के निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लागू करने का आह्वान किया

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

नई दिल्ली, 13 सितंबर ( वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लागू करने का पुरजोर आह्वान करते हुए कहा है कि बैठक के परिणामों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। श्री मोदी ने कहा है कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन से इस संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है और दुनिया अब इस संगठन से ठोस अपेक्षाएं कर रही है।

दो दिन का यह शिखर सम्मेलन समूह के संपर्क कार्यक्रम के साथ रविवार को संपन्न हुआ जिसमें 11 सदस्य देशों के नेताओं के अलावा समूह के संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत आमंत्रित देश के शासन अध्यक्षों और राष्ट्रीय अध्यक्षों ने भी भाग लिया। शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणा पत्र को सर्वसम्मत से स्वीकार किया गया जिसमें नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वैश्विक संगठनों में सुधार तथा पश्चिम एशिया सहित विश्व मैं संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति समर्थन और आह्वान के साथ-साथ ब्रिक्स देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की पहल करने के संकल्प किए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समापन संबोधन में सदस्य देशों के नेताओं को महत्वपूर्ण घोषणा पत्र को अंतिम देने में अंतिम रूप देने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने कहा, " हमें सभी परिणामों को समयबद्ध कार्रवाई और लास्ट-माइल इम्पैक्ट से जोड़ना (अंतिम छोर तक पहुंचाना) होगा। प्रधानमंत्री ने कहा ,"हमारे फ्रेमवर्क (फैसले और व्यवस्थाएं ) केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि वास्तविक जीवन में प्रभाव पैदा करें-इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। अब हम समापन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।"

अठारहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर सभी की सक्रिय सहभागिता और मूल्यवान योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा " सदस्यों के महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने हमारे सहयोग को व्यापकता भी दी है और गहराई भी दी है।" उन्होंने कहा," आप सभी की मौजूदगी ब्रिक्स की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता का प्रमाण है।" उन्होंने कहा," पिछले दो दिनों की हमारी चर्चाओं ने हमारा विश्वास और मजबूत किया है कि ब्रिक्स केवल देशों का समूह नहीं, बल्कि समाधानों का एक इकोसिस्टम है।"

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया, "इस ब्रिक्स के नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में अपनाया गया नई दिल्ली घोषणा पत्र समूह की साझा सोच और भविष्य के सहयोग को स्पष्ट दिशा देगा।" श्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने अस्तित्व के तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है और " अब दुनिया हमसे केवल विचार और प्रतिबद्धताओं की घोषणा हो नहीं, बल्कि ठोस परिणामों की अपेक्षा करती है।" श्री मोदी ने कहा," मुझे विश्वास है कि हम साझा प्रयासों से इन अपेक्षाओं पर जरूर खरे उतरेंगे।" उन्होंने ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने जा रहे चीन को अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्रिक्स का 19वां शिखर सम्मेलन चीन में आयोजित करने की घोषणा की गई है। मनोहर, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
475
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ब्रिक्स लीड मोदी आपदा बाधा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 12:26
पिछला अपडेट
13/09/26 12:26
स्थान
India