एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 16:40

लोथल समुद्री विरासत परिसर के पहले चरण का 82 प्रतिशत काम पूरा: सोनोवाल

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि गुजरात के प्राचीन हड़प्पाकालीन पुरास्थल लोथल में निर्माणाधीन राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के पहले चरण-1-ए का करीब 82 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। श्री सोनोवाल ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर सोसायटी की दूसरी गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुक्रवार को परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और चरण-1-ए का काम 31 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि परिसर के लिए 1,492 कलाकृतियां स्थापना के लिए तैयार हैं। परियोजना के लिए पुर्तगाल, संयुक्त अरब अमीरात,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सोनोवाल लोथल समुद्री विरासत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 15:21
पिछला अपडेट
11/09/26 15:21
स्थान
India