एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:53

बांका : हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बांका,28 मार्च (वार्ता) बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को हार्डकोर नक्सली नेपाली यादव उर्फ नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि नक्सली नेपाली यादव को पंजारपट्टा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले दस वर्षों से फरार था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली नेपाली यादव ने वर्ष 2014 में जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में नक्सली घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध नक्सली गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/03/26 00:00
पिछला अपडेट
28/03/26 00:00
स्थान
India