एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 11:06

सारण में स्टेशन पर कार्टन में नवजात का शव बरामद

छपरा, 13 सितंबर (वार्ता) बिहार के सारण जिले के छपरा जंक्शन से पुलिस ने रविवार को कार्टन में रखा नवजात का शव बरामद किया है।राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलिया से सियालदह जाने वाली ट्रेन संख्या 13106 के छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद पार्सल कार्यालय के समीप एक कार्टन पड़ा मिला। जांच करने पर कार्टन से नवजात का शव बरामद हुआ। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि ट्रेन से यात्रा कर रहे किसी यात्री ने कार्टन वहां फेंका होगा। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध नवजात शव बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 10:00
पिछला अपडेट
13/09/26 10:00
स्थान
India