एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:45

पूर्वी चंपारण में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

मोतिहारी, 25 मई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में शीशम के पेड़ से एक अज्ञात महिला का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के तुमड़िया टोला वार्ड संख्या-2 स्थित खेतिहर इलाके में करीब 55 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। सूत्रों के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के गांवों तथा सीमावर्ती पनटोका पंचायत के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध महिला शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 16:11
पिछला अपडेट
25/05/26 16:11
स्थान
India