एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:33

पटना :अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, दो गिरफ्तार

पटना, 19 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-02) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 759 ग्राम गांजा, 52 पीस चिलम और 48 पीस गोगो बरामद किया है। मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध मादक पदार्थ गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 16:33
पिछला अपडेट
19/05/26 16:33
स्थान
India