एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:12

सारण :गंडक नदी के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद

छपरा, 28 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गंडक नदी के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेवाघाट गंडक नदी के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने एक शव को देखकर इसकी सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध व्यक्ति शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India