एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

पटना : 171 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को दीघा थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 171.05 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध शराब गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 10:37
पिछला अपडेट
10/07/26 10:37
स्थान
India