एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:46

जमुई : शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जमुई, 29 मई (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखीसराय जिले के कजरा पंचायत स्थित एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक गौतम कुमार दास शुक्रवार की सुबह बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर स्कूल जाना था। इसी दौरान बिशनपुर गांव के समीप पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मलयपुर की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध शिक्षक गोली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/05/26 08:42
पिछला अपडेट
29/05/26 08:42
स्थान
India