एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:20

पश्चिम बंगाल सोना लूटकांड मामले में समस्तीपुर से अमन गिरफ्तार

समस्तीपुर, 20 मई(वार्ता) बिहार में समस्तीपुर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह काँलोनी स्थित एक आवास पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) एवं नगर पुलिस ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल में हुए करोड़ों रुपये के सोना लूटकांड मामले में कथित आरोपी अमन कुमार को भारी मात्रा में लूटे गए सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमन जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पश्चिम बंगाल एवं समस्तीपुर जिले की पुलिस पूछताछ कर रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध सोना लूटकांड गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 13:52
पिछला अपडेट
20/05/26 13:52
स्थान
India