एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:15

आजसू का महिला अधिवेशन चार जुलाई को रांची के खेलगांव में, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन, सभी पंचायतों से आएंगीं महिला प्रतिनिधि

रांची, 30 जून (वार्ता) आजसू पार्टी के अनुषंगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन आगामी चार जुलाई को राजधानी के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में राज्य के सभी पंचायतों से महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी। हरमू स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य स्तरीय महिला अधिवेशन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रेस वार्ता को पार्टी की केंद्रीय महासचिव एवं रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय महासचिव पार्वती देवी, केंद्रीय सचिव वीणा चौधरी, फूलकुमारी देवी, महिला जिलाध्यक्ष वीणा देवी तथा सबिता देवी उपस्थित थीं। केंद्रीय महासचिव निर्मला भगत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आजसू का महिला अधिवेशन चार जुलाई को रांची के खेलगांव में सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन सभी पंचायतों से आए
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 12:43
पिछला अपडेट
30/06/26 12:43
स्थान
India