एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:52

झारखंड में विधिक महकमे में बड़ा फेरबदल, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा

रांची, 15 जून (वार्ता) झारखंड के अपर महाधिवक्ता (एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने अपना इस्तीफा महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को आज सौंप दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।
श्री कुमार के इस्तीफे से ठीक एक दिन पहले रविवार को तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था।
राजीव रंजन के पद छोड़ने के बाद राज्य सरकार ने अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को कल झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया था।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड अपर महाधिवक्ता इस्तीफा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/06/26 13:36
पिछला अपडेट
15/06/26 13:36
स्थान
India