एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:43

पूर्व निदेशक डॉ. एस. श्रीकांत ने सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर में एकेडमिक शोधार्थियों को किया प्रेरित

रांची, 02 सितंबर (वार्ता) झारखंड के एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च ( एसीएसआईआर)-एनएमएल साइंस क्लब के तत्वावधान में सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमए), जमशेदपुर के सहयोग से आज शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक करियर को दिशा देने तथा भावी शोधकर्ताओं के निर्माण में शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों की महत्वपूर्ण और स्थायी भूमिका को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनएमएल के पूर्व निदेशक डॉ. एस. श्रीकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत करते हुए डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल ने एक सशक्त शोध संस्कृति के निर्माण में मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप के महत्व…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड एसीएसआईआर शोधार्थी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 12:07
पिछला अपडेट
02/09/26 12:07
स्थान
India