एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:46

गिरिडीह जिले में सड़क किनारे अज्ञात महिला का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 08 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले में लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के लेढवा पहाड़ी जंगल में सड़क के किनारे बुधवार को एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
शव की मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि शव की पहचान नही हो पाई। इधर जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। पूरे मामले की जांच को लेकर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया जा रहा है।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड महिला अधजला शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/04/26 00:00
पिछला अपडेट
08/04/26 00:00
स्थान
India