एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:29

गुमला रिमांड होम से तीन किशोर फरार, चादर के सहारे दीवार फांदकर भागे

रांची, 15 मई (वार्ता) झारखंड के गुमला जिले के सीलम स्थित रिमांड होम से शुक्रवार की सुबह तीन किशोर फरार हो गए, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीनों किशोरों ने रिमांड होम से भागने की योजना बनाई। उन्होंने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और उसे दीवार पर लगे लोहे के एंगल में फंसा दिया। इसके सहारे वे ऊंची दीवार फांदकर फरार होने में सफल रहे। फरार किशोरों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड रिमांड होम फरार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/05/26 07:47
पिछला अपडेट
15/05/26 07:47
स्थान
India