एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली योजना के तीन विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में हासिल की सफलता

रांची, 09 जून (वार्ता) झारखंड में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत संचालित "सीसीएल के लाल" एवं "सीसीएल की लाड़ली" योजना के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीसीएल परिवार, राज्य एवं परिजनों का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2024-2026 में योजना से जुड़े तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें आयुष कुजूर (पिस्का नगड़ी, रांची) ने एसटी श्रेणी में 1242वीं रैंक, माही प्रिया प्रसाद (टंडवा, चतरा) ने ओबीसी श्रेणी में 11173वीं रैंक तथा मेघा कुमारी (रामगढ़, झारखंड) ने एसटी श्रेणी में 3673वीं रैंक प्राप्त की है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड सीसीएल लाड़ली योजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/06/26 13:10
पिछला अपडेट
09/06/26 13:10
स्थान
India