एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:53

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से "श्री शिवाला सेवा समिति" के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की

रांची, 03 मई (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज "श्री शिवाला सेवा समिति" के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को दिनांक 05 मई से 11 मई तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में आयोजित होने वाली "श्री शिव महापुराण कथा" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विनय/नीतिश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड सोरेन शिष्टाचार भेंट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/05/26 00:00
पिछला अपडेट
03/05/26 00:00
स्थान
India