एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:22

झारखंड के सरायके जिले के चांडिल में जंगली हाथी का आतंक, पांच घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान

रांची, 19 मई (वार्ता) झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात एक जंगली हाथी ने लावा बहेराडीह और काशीपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी ने दोनों गांवों में पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घरों में रखा धान, चावल समेत अन्य खाद्यान्न भी बर्बाद कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा करते रहे। लावा बहेराडीह गांव में तरनी महतो, पूर्णचंद महतो और राजीव महतो के घरों को नुकसान पहुंचा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड हाथी आतंक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 07:50
पिछला अपडेट
19/05/26 07:50
स्थान
India