एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:05

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

रांची, 09 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कुमार ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की।
प्रधान सचिव श्री कुमार ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन, तथा वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत कराया।
नीतिश/विनय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
झारखंड हेमंत सुनील
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/03/26 00:00
पिछला अपडेट
09/03/26 00:00
स्थान
India