एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:54

सरयू नदी में स्नान के दौरान आठ वर्षीय बालक डूबा, तलाश जारी

छपरा, 18 जून (वार्ता) बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सरयू नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चा डूब गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौरी मठिया गांव निवासी सुशील गिरी का पुत्र शेरू गिरी (08) अपने घर की महिलाओं के साथ सरयू नदी के तट स्थित रामघाट आया हुआ था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना बच्चा डूबा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/06/26 10:40
पिछला अपडेट
18/06/26 10:40
स्थान
India