एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

सारण में सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

छपरा,02 सितम्बर(वार्ता) बिहार के सारण जिले में सड़क दुघर्टना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को सोनबरसा गांव निवासी लीलावती देवी(70) मोटरसाइकिल से दाउदपुर जाते समय रास्ते में गिर गई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज बुधवार को उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना महिला मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 13:26
पिछला अपडेट
02/09/26 13:26
स्थान
India